फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: डायवर्जन से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन, पंजाब मेल लेट

Fri, 17 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सुल्तानपुर में दो मालगाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने से रेलवे यातायात प्रभावित रहा। सुल्तानपुर रूट की कई रेलगाड़ियों को मार्ग परिवर्तन कर रायबरेली जिले से होकर गुजारा गया। इससे रायबरेली स्टेशन से गुजरने वाली नियमित ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ और उनकी लेटलतीफी से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले में मुख्य स्टेशन के निकट दो मालगाड़ियों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों मालगाड़ियों के वैगन पलट गए और ट्रैक बाधित हो गया। इससे सुल्तानपुर से होकर गुजरने वाली सारी रेलगाड़ियों की रफ्तार थम गई।

बाद में कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया तो कई ट्रेनें अयोध्या और रायबरेली रूट से दौड़ाई गईं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी से पाटलीपुत्र जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस, देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस, वाराणसी से जम्मू तवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस, जम्मू तवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस के साथ ही इंदौर-पटना एक्सप्रेस को रायबरेली से होकर गुजारा गया।
विज्ञापन

दूसरे रूट की गाड़ियां रायबरेली में कुछ देर रुकीं, लेकिन इन ट्रेनें से कोई यात्री यहां नहीं उतरा और न ही यहां से कोई यात्री सवार हुआ। सुल्तानपुर रूट की ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर रायबरेली से चलाए जाने के कारण दूसरी गाड़ियां भी प्रभावित हुईं।

रायबरेली रूट से नियमित चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ने के कारण इनसे सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल सात घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल एक घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि सुल्तानपुर में मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें