लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में बुधवार को पराग डेयरी का काउंटर शुरू हो गया। निदेशक प्रो. आरके धीमन ने इसका शुभारंभ किया। काउंटर पर पराग डेयरी के सभी उत्पाद मिलेंगे। मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. प्रशांत अग्रवाल के साथ प्रो. राजेश हर्षवर्धन और पराग के पदाधिकारी मौजूद रहे।