लखनऊ। विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को पीजीआई, लोहिया संस्थान और केजीएमयू में ओपीडी का संचालन नहीं होगा। इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति चलती रहेंगी। प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक ब्लॉक भी बंद रहेंगे। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद तिवारी ने बताया कि ओपीडी बंद रहेगी, इमरजेंसी सेवाएं संचालित होती रहेंगी। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश के चलते ओपीडी का संचालन नहीं होगा। इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की भांति चलती रहेंगी। इसके लिए चिकित्सकों का ड्यूटी चार्ट बना दिया गया है। बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, महानगर भाऊराव देवरस, डफरिन, झलकारीबाई सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में दोपहर 12 बजे तक ओपीडी का संचालन होगा। सुबह 11 बजे तक परचे बनने का काम होगा। इमरजेंसी का भी संचालन भी सामान्य दिनों की तरह होता रहेगा।