फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 मंत्रियों में सिर्फ एक महिला

Fri, 19 Jul 2013 04:37 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों एक कार्यक्रम में जब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने यह कहा कि, महिलाओं की अनदेखी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


महिलाएं बड़ी मेहनत व विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ती हैं। इसलिए इनको आगे बढा़ने की कोशिश करनी चाहिए।

तब सभी को लगा था कि, सपा सरकार में महिलाओं की अनदेखी का युग खत्म होने वाला है। महिलाओं को  हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा, पर, यह उम्मीद हकीकत में तब्दील नहीं हो पाई।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छोड़ 57 सदस्यीय मंत्रिमंडल में सिर्फ एक महिला अरुणा कोरी ही हैं।

इसके अलावा किसी अन्य चेहरे को मंत्रिमंडल में भागीदारी नहीं मिल पाई , जबकि सपा में महिला विधायकों की संख्या 19 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें