फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरोगा नहीं अकादमिक क्षेत्र का व्यक्ति ही बने कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने शनिवार को यूजीसी ड्राफ्ट 2025 पर विरोध जताया। शिक्षक संघ (लूटा) की ओर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में इस पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया। महामंत्री डॉ. अनित्य गौरव ने नए ड्राफ्ट पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि हमें दरोगा या एडमिनिस्ट्रेटर नहीं चाहिए।अकादमिक क्षेत्र का ही व्यक्ति कुलपति पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार होगा। महामंत्री ने बताया कि यूजीसी के नए ड्राफ्ट में खाली नेट पास अभ्यर्थी को किसी भी विषय में सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति देने का प्रस्ताव है। इसी तरह शिक्षकों के प्रमोशन में शिक्षण व परीक्षा से जुड़े कार्यों का वेटेज नहीं दिया जा रहा है। शिक्षक संघ ने इन सभी बिंदुओं पर विरोध दर्ज कराया।बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि कुलपति से शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर पत्र सौंपा जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों को चार लाख तक कैशलेस इलाज के लिए कुलपति का आभार जताया गया। अनित्य गौरव ने बताया कि लूटा की आमसभा बैठक एक फरवरी को होगी। जिसमें सभी मुद्दों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें