फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पाॅट राउंड काउंसिलिंग में पहुंचे मात्र 41 अभ्यर्थी, 21 को मिली सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबंद्ध सरकारी व सरकारी स्ववित्त पोषित संस्थानों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए शुक्रवार को स्पेशल राउंड की काउंसलिंग हुई। इसमें बीटेक, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी और बीटेक एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए फिजिकल रिपोर्टिंग व सीट आवंटन किया गया।
विज्ञापन



काउंसिलिंग के लिए सहमति देने वाले 150 में से मात्र 41 छात्र ही पहुंचे। लखनऊ स्थित विश्वविद्यालय के कैंपस में अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच व उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गये थे। अभ्यर्थियों से विकल्प लेने के बाद सीट आवंटन किया गया। अभ्यर्थियों से 70 हजार का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा कराया गया।



इसमें कुल 21 अभ्यर्थियों को ही उनके मनमुताबिक सीट मिली। इन्होंने भी आईईटी, बीआईईटी, केएनआईटी, एआईटीएच, निट्रा व एक अभ्यर्थी ने राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज बस्ती में प्रवेश लिया। अन्य राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेजों की लगभग 1000 सीटें खाली रह गईं। काउंसलिंग का समन्वय डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. ओपी सिंह, उप समन्वयक अभिषेक नागर व डॉ. पुष्कर त्रिपाठी आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें