फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1910 सीटों के लिए बिके सिर्फ 1700 फॉर्म

Sat, 06 Jul 2024 04:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की 1910 सीटों के लिए लगभग 1700 फॉर्म ही बिके हैं, जबकि आवेदन पत्र जमा होने की रफ्तार बहुत धीमी है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या स्नातक कक्षाओं के लिए है। सभी सीटें भर भी पाएंगी या नहीं, इसे लेकर संशय बना हुआ है। यही वजह है कि अंतिम तिथि पहले ही 30 जून से बढ़ा कर 10 जुलाई की जा चुकी है। अंतिम तिथि बीतने के बाद सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन


फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज इस जिले का सबसे पुराना महाविद्यालय है, जहां प्रवेश के लिए हर बार भीड़ लगती थी। तय सीटों से काफी अधिक आवेदन आने के कारण वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश दिए जाते थे। हालांकि धीरे-धीरे यह भीड़ कम होती रही। इस बार तो तय सीटों से काफी कम आवेदन हुए हैं। पहली बार महाविद्यालय में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑफलाइन भी आवेदन लिए जा रहे हैं, लेकिन बाद में ऐसे फॉर्मों को महाविद्यालय परिसर में ऑनलाइन फीड कराने के लिए अभ्यर्थियों का सहयोग करने को हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।
महाविद्यालय में स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) की 1260 सीटें और परास्नातक (एमए, एमएससी, एमकॉम) की 650 सीटें हैं। आवेदन प्रक्रिया जून में शुरू हुई। अंतिम तिथि 30 जून तय थी, जिसे 10 जुलाई तक बढ़ाया गया है। भले ही लगभग 1700 फॉर्म बिके हैं, लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण 1075 हुए हैं। इनमें भी अभी सभी लोगों ने फॉर्म जमा नहीं किए हैं। स्नातक में ऑनलाइन आवेदन 782 हुए हैं, जिनमें बीए के 371, बीएससी के 285 एवं बीकॉम के 126 फॉर्म शामिल हैं। परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश फॉर्म जमा करने की रफ्तार बहुत धीमी है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक लगभग 1700 फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। आवेदन पत्र जमा होने का सिलसिला चल रहा है। ऑनलाइन आवेदन की संख्या कम दिख रही है, क्योंकि ऑफलाइन आवेदन भी आए हैं। सभी आवेदन पत्र आनलाइन फीड करने के बाद सही स्थिति सामने आएगी। फिलहाल 10 जून के बाद आवेदन की सही जानकारी मिलेगी। तय सीटों से ज्यादा आवेदन आने पर वरीयता सूची जारी की जाएगी।

एफजी कॉलेज में सीटें
स्नातक सीटें

बीए


720
बीएससी (मैथ्स)
180
बीएससी (बायो)
180
बीकॉम


180

परास्नातक
एमए (इकोनामिक्स)
60
एमए (पॉलीटिकल)
60
एमए (सोशलॉजी)
60
एमए (साइक्लॉजी) 60
एमए (हिंदी)

60
एमए (इंग्लिश)
60
एमए (संस्कृत)
60
एमए (मैथमेटिक्स)
60
एमएससी(फिजिक्स)
20
एमएससी (मैथ्स)
20
एमएससी (केमेस्ट्री)
30
एमएससी (जूलॉजी)
20
एमएससी (बॉटनी)
20
एमकॉम

60


सत्र 2024-25 में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अंतिम तिथि 10 जुलाई तय है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद प्रिंटआउट सभी प्रपत्रों के साथ महाविद्यालय के काउंटर पर जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन

-प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें