फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला-मार्टीनियर कॉलेज में ऑनलाइन शैक्षणिक सत्र आज से, 11 तक बोर्डिंग सुविधा स्थगित, हॉस्टल खाली करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ला-मार्टीनियर कॉलेज का नया शैक्षणिक सत्र सात अप्रैल से ऑनलाइन शुरू होने जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते नर्सरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। वहीं, कॉलेज में बोर्डिंग सुविधा 11 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है। जो छात्र हॉस्टल में रह रहे हैं कॉलेज प्रशासन ने उनके अभिभावकों को वापस ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने पर ज्यादातर निजी स्कूलों ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। पांच अप्रैल से अलग-अलग तिथियों पर स्कूल सत्र की शुरुआत कर रहे हैं। ला-मार्टीनियर कॉलेज प्रिंसिपल सीए मैक्फर्लैंड ने नोटिस जारी कर कहा कि अग्रिम आदेशों तक नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी। एकेडमिक मॉड्यूल 12 अप्रैल को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। वहीं, बोर्डिंग सुविधा को 11 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है। बोर्डिंग के लिए अलग से जो भी फीस चार्ज की गई है उसमें जून माह तक कटौती कर दी जाएगी। जारी नोटिस के अनुसार जो अभिभावक अपने बच्चों को लेकर हॉस्टल में ठहराने के लिए चल चुके हैं, उन्हें वापस लौटने की हिदायत दी गई है। वहीं, जो छात्र अभी हॉस्टल में रह रहे हैं उनके अभिभावकों को वापस ले जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें