फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सभी का सहयोग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। युवाओं ने हमेशा अपनी भूमिका का निर्वहन अच्छी तरह से किया है। कोरोना संक्रमण के समय भी युवा खुद सावधान रहें तथा लोगों को भी सावधान करें। मनोवैज्ञानिक तथा काउंसलर डॉ. ने रविवार को श्री जेएनपीजी कॉलेज में ये विचार व्यक्त किए। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.एस.डी. शर्मा ने ऑनलाइन सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, देश या विश्व में जब भी कोई आपदा आयी है, तब सबसे ज्यादा बढ़ चढ़कर युवाओं ने ही संकटों से लोहा लिया है. किन्तु वर्तमान समस्या थोड़ी सी अलग है। युवाओं को इसमें काफी सावधानी रखनी चाहिए। इस मौके पर एनएसएस के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ अंशुमाली शर्मा तथा समन्वयक डॉ. राकेश द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सेमिनार का संचालन व संयोजन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय राज़ श्रीवास्तव ने किया। डॉ. बलवंत सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें