फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों की ताकत से लगता है डर

Fri, 19 Jul 2013 02:00 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी गड़बड़ी रोकने के लिए विभाग की सारी प्रकियाओं को ऑनलाइन कर देना चाहते हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों का वेतन, पेंशन और शिक्षामित्रों का मानदेय। इस संबंध में शासन से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया। जिलों में प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

शिक्षकों के वेतन और पेंशन की प्रक्रिया भी लगभग पूरी कर ली गई, लेकिन शिक्षामित्रों की ऑनलाइन का मामला परवान नहीं चढ़ पा रहा है। वजह प्रधानों की ताकत बताई जा रही है।

हालांकि, खुले तौर पर तो कुछ भी नहीं कहा गया है, पर अंदर खाने में यह चर्चा जरूर है कि शिक्षामित्रों को मानदेय शायद ही ऑनलाइन हो पाए।

वजह लोकसभा चुनाव आने वाला है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानी बहुत मायने रखती है।

इसलिए शिक्षा विभाग को डर सता रहा है। शायद यही वजह है कि अभी तक उनका सभी ब्यौरा ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें