फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही ऑनलाइन शिविर व्यवस्था पटरी से उतरी

Sat, 14 Dec 2013 02:24 AM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपान से जुड़े व्यापारियों के लिए ऑन लाइन पंजीयन व रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होने के बाद आयोजित शिविर पहले दिन महज रस्म अदायगी तक रहा।
विज्ञापन


एफएसडीए द्वारा शुक्रवार को आयोजित शिविर अव्यवस्था के चलते दोपहर दो बजे के बाद शुरू हो सका।

ऐसे में गिनती के लिए ही पहुंचे व्यापारी भी महज जानकारी तक सिमटे रहे। शाम तक महज पांच पंजीकरण ही हो सके।

ऑन लाइन पंजीयन के लिए 28 दिसंबर तक जोन स्तरीय शिविरों की शुरुआत के तहत जोन छह में दुबग्गा मंडी में शिविर आयोजित होना था।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी व कोर्ट केस के कारण शिविर का संचालन शुरू करने में देरी हुई।

इसके चलते उक्त स्थल पर पंजीयन शिविर एक बार और लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऑन लाइन पंजीयन के लिए अब 16 दिसंबर को जोन 3 के डंडहिया बाजार, 17 को जोन 2 के ई-ब्लाक राजाजीपुरम और 18 को जोन 3 के डालीगंज बाजार में लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें