फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे जमा कीजिए हाउस टैक्स

Thu, 30 Jan 2014 09:55 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब घर बैठे ही हाउस टैक्स या वाटर टैक्स जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी लोगों को निकायों का चक्कर नहीं लगाना होगा।

बस स्थानीय निकाय निदेशालय द्वारा तैयार वेबसाइट http://e-nagarsewaup.gov.in/ulbapps पर क्लिक करें और जरूरत के मुताबिक सुविधा ले सकते हैं।

निकाय स्तर पर इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है। आम जनता के लिए इसे फरवरी के आखिरी सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तो अभी से बनवाए जा सकेंगे, लेकिन टैक्स जमा करने के लिए लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

उत्तर प्रदेश में 630 निकाय हैं। इसमें 13 नगर निगम, 194 पालिका परिषद तथा 423 नगर पंचायतें हैं।

शहरी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी निकायों के पास है। निकाय इसके एवज में हाउस टैक्स लेता है।

इसके बाद भी आम जनता को निकाय कर्मियों के शोषण का शिकार होना पड़ता है। इसलिए सरकार चाहती है कि लोगों को घर बैठे समस्याओं का समाधान हो सके।

इसके लिए वेबसाइट शुरू की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें