फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फिरोज गांधी कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश शुरू

Sun, 16 Jun 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में पहली बार ऑनलाइन प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए कॉलेज ने वेबसाइट विकसित करते हुए प्रवेश पोर्टल भी तैयार किया है। कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 1260 सीटों और परास्नातक में 650 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बीएड की 100 सीटें भी हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। जरूरत पड़ी तो समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन


फिरोज गांधी महाविद्यालय में प्रवेश के लिए बीते वर्ष तक महज आफलाइन आवेदन लिए जा रहे थे, लेकिन इस बार ऑनलाइन माध्यम अपनाया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ऑनलाइन होंगे।
छात्र-छात्राओं को कॉलेज की वेबसाइट पर एडमिशन पोर्टल पर जाकर तय पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान देने के बाद प्रवेश फार्म ऑनलाइन भरने की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन भरे हुए प्रवेश फॉर्म की प्रिंट आउट प्रति महाविद्यालय में जमा करनी होगी, तभी प्रॉस्पेक्टस की हार्डकॉपी महाविद्यालय से निशुल्क मिल सकेगी। वैकल्पिक रूप से छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के काउंटर से प्रवेश फार्म एवं प्रॉस्पेक्टस की हार्डकॉपी निर्धारित शुल्क देने के बाद मिल सकेगी, जिसके बाद ऑनलाइन प्रवेश फार्म निशुल्क भर सकेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रवेशार्थी को पंजीकरण शुल्क आफलाइन या ऑनलाइन मोड में सिर्फ एक बार जमा करना होगा। ऑनलाइन भरे गए फार्म का प्रिंटआउट जमा करना होगा। ऑनलाइन फार्म भरने में सहायता के लिए महाविद्यालय के पुस्तकालय में हेल्पडेस्क बनाई गई है। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णत: मेरिट आधरित है। निर्धारित आरक्षण के नियमों का पालन किया जाता है।

एफजी कॉलेज में निर्धारित सीटें
स्नातक
बीए


720
बीएससी (मैथ्स)
180
बीएससी (बायो)
180
बीकाॅम


180
बीएड


100

परास्नातक
एमए (इकोनामिक्स)
60
एमए (पॉलीटिकल)
60
एमए (सोशलॉजी)
60
एमए (साइक्लॉजी) 60
एमए (हिंदी)

60
एमए (इंग्लिश)
60
एमए (संस्कृत)
60
एमए (मैथमेटिक्स)
60
एमएससी(फिजिक्स)
20
एमएससी (मैथ्स)
20
एमएससी (केमेस्ट्री)
30
एमएससी (जूलॉजी)
20
एमएससी (बॉटनी)
20
एमकाम

60

आईसीटी से लैस होंगे सभी अध्ययन कक्ष
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही महाविद्यालय को आधुनिक बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों के संबंध में शनिवार को प्रबंध मंत्री इं. अतुल भार्गव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में छह अध्ययन कक्षों को इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) से लैस करते हुए मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर और मोटोराइज्ड स्क्रीन से सुसज्जित किया गया है।
सत्र 2024-25 में शेष अध्ययन कक्षों को आईसीटी से लैस किया जाएगा। स्मार्ट कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों के कौशल में वृद्धि करने के लिए कंप्यूटर सेंटर स्थापित करने की भी योजना है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव भार्गव, संयुक्त मंत्री डॉ. एसके पांडेय, प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रो. शैलेंद्र त्रिपाठी, प्रो. यूबी सिंह, डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें