फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लाट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में शाइन सिटी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायबरेली के गूढ़ा, शिवगढ़ निवासी राहुल शर्मा पर 50 हजार का इनाम घोषित था। एसटीएफ के एएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बंधा रोड गोमतीनगर से पकड़ा गया। राहुल पर गोमतीनगर में पांच व हरदोई जिले में एक एफआईआर दर्ज है।



पूछताछ में राहुल ने बताया कि मार्च 2016 में साइन सिटी के साउथ सिटी स्थित कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम शुरू किया था। कंपनी की तरफ से रजिस्ट्री करने के लिए उसे अधिकृत हस्ताक्षरी नियुक्त किया था। कंपनी का मुख्यालय आर स्क्वायर कांप्लेक्स गोमती नगर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर राशिद नसीम, एमडी आसिफ नसीम थे। शाइन सिटी की ओर से लोगों से जमीन, प्लाट खरीदने एवं निवेश करने पर लाभ का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़प लिए गए। इसके पहले भी एसटीएफ ने शाइन सिटी के कई कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शाइन सिटी पर सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें