प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ व नोएडा सिटी के यात्रियों की सुविधा के लिए ‘वन सिटी-वन टिकट’ सुविधा लागू करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके लिए एलएमआरसी, परिवहन व नगर विकास विभाग को जरूरी कदम उठाने को निर्देशित किया है।
प्रदेश में मेट्रो रेल व शहरी यातायात की सुविधाओं के लिए एक टिकट का सिस्टम किसी भी शहर में नहीं है।
मुख्यमंत्री ने हाल में जर्मनी यात्रा से लौटने के बाद राजधानी लखनऊ व नोएडा में वन सिटी-वन टिकट सुविधा शुरू करने का ऐलान किया।
इस योजना के तहत यात्री एक ही टिकट खरीदकर मेट्रो रेल, सिटी बस व अन्य परिवहन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इस संबंध में अपने सरकारी आवास पर विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।