फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एक वरिष्ठ जेल अधीक्षक व छह जेल अधीक्षकों के तबादले

Thu, 24 Sep 2020 09:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जेल परिसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सरकार ने प्रदेश के जेल अधिकारियों की तैनाती में आंशिक फेरबदल करते हुए एक वरिष्ठ जेल अधीक्षक व छह जेल अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं।  इस फेरबदल में आदर्श कारागार लखनऊ के वरिष्ठ अधीक्षक आरएन पांडेय को केंद्रीय कारागार बरेली का वरिष्ठ अधीक्षक बनाया गया है। चित्रकूट जिला जेल में अभी तक कारापाल रहे  एसपी त्रिपाठी को प्रोन्नति मिलने के बाद अब उन्हें वहीं जेल अधीक्षक बना दिया गया है। सेंट्रल जेल बरेली के अधीक्षक अशोक सागर को कासगंज जेल, जिला जेल बरेली से हर्षिता मिश्रा को अंबेडकर नगर जिला जेल, रामपुर जिला जेल से एसके पांडेय को जिला कारागार जौनपुर, जिला जेल बलिया से विनय दुबे को जिला जेल बदायूं और हरदोई जिला जेल से लाल रत्नाकर सिंह को जिला जेल बिजनौर का अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें