लखनऊ। राजधानी में शनिवार को कोरोना का एक मरीज मिला। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अलीगंज निवासी 30 वर्षीय सब्जी विक्रेता होम आइसोलेशन में है। इससे पहले लक्षण दिखने पर उसने डॉक्टर की सलाह पर कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में अब तक कुल 29 कोविड मरीज मिले हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 18 है।