फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रत्यक्षकर भवन लखनऊ में आयकर निरीक्षक की फर्जी भर्ती में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज पुलिस ने प्रत्यक्षकर भवन के कैफेटेरिया में आयकर निरीक्षक की फर्जी भर्ती में एक और जालसाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मास्टर माइंड कही जा रही प्रियंका का करीबी है और बिजली विभाग के मुख्यालय शक्ति भवन में संविदा कर्मचारी है। पुलिस की पड़ताल व प्रियंका के मोबाइल से इस दूसरे आरोपी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आयकर निरीक्षक की फर्जी भर्ती के मामले में पकड़ा गया आरोपी सूरज मिश्रा मूलरूप से शाहजहांपुर के लाल तेली वजरिया माल गोदाम रेलवे स्टेशन का रहने वाला है। आरोपी को वन विभाग के गेट-2 से शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार किया गया। शक्ति भवन में बतौर संविदा कर्मचारी तैनात सूरज प्रियंका का पुराना परिचित है। प्रियंका के कहने पर वह नियुक्ति के नाम पर बेरोजगारों को फंसाता था और उनसे रुपये वसूलकर प्रियंका को देता था। प्रियंका के इशारे पर बेरोजगारों को प्रत्यक्षकर भवन लेकर जाता था। इसकी पुष्टि भी हुई है। पूछताछ में आरोपी ने प्रियंका के माध्यम से फर्जी नियुक्ति कराने की बात कुबूल की है। उसके पास से कई कूटरचित नियुक्ति पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
यह था मामला
प्रत्यक्षकर भवन के कैफेटेरिया में 22 नवंबर को आयकर निरीक्षक की फर्जी भर्ती किए जाने का खुलासा हुआ। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने शाहजहांपुर की प्रियंका मिश्रा को पकड़कर पुलिस को सौंपा। देर रात को मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनिंद्य चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें लाखाें रुपये वसूलकर फर्जी आयकर निरीक्षक बनाने, कूट रचित नियुक्ति पत्र देने व सरकारी दस्तावेज का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस की पड़ताल में कई सुराग हाथ लगे। इसमें प्रियंका के खाते से 50 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब मिला, जिसके बारे में पूछताछ में वह सही जवाब नहीं दे सकी। उसके मोबाइल में कई अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों से बातचीत की पुष्टि हुई। कई अधिकारियों से चैटिंग भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें