लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर विपिन विश्वकर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी ठाकुरगंज निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे के मुताबिक, पांच जनवरी को रिंग रोड के पास विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी सुशील और रिशु को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।