फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक लाख लोगों ने योग कर खुद को बनाया सेहतमंद

Sat, 22 Jun 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में योगा करती महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में करीब एक लाख लोग योग के महाकुंभ के गवाह बने। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में करीब पांच हजार लोगों ने खुद को सेहतमंद बनाया। हर किसी ने योग करके निरोगी रहने और दूसरों को सेहतमंद रखने के लिए जागरूक करने का संकल्प जताया।
विज्ञापन


महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव पिंकी जोवेल, डीएम हर्षिता माथुर, एसपी अभिषेक अग्रवाल, एथलीट सुधा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रवि सोनकर आदि ने योग किया।
सभी को सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि योग वरदान है। यह शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक शक्तियों को जोड़ता है। इस दौरान चित्रकला, रंगोली, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें