लखनऊ। आलमनगर निवासी सुमन देवी गौतम ने केजीएमयू के कथित कर्मचारी के खिलाफ चौक थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से एक लाख रुपये ठगे थे। सुमन देवी के मुताबिक कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात बाजार खाला के हैदरगंज में रहने वाले शुभम शर्मा से हुई थी। आरोपी ने खुद को केजीएमयू में पीआरओ विभाग का कर्मचारी बताया था।