फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार (अयोध्या)। महराजगंज थाना क्षेत्र के कुर्की-दिलासीगंज मार्ग पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी शिव कुमार सिंह (36) और मुन्ना सिंह (40) अयोध्या से बाइक से अपने घर आ रहे थे। सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे जैसे ही दिलासीगंज मार्ग पर मड़ना रामपुर पुआरी गांव के पास पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।
इस हादसे में शिव कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्ना सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी महराजगंज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें