रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार पुल से टकराकर नहर में जा गिरी। हादसे में लखनऊ निवासी कबीर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक है।