अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रविवार एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, गौरीगंज थाना क्षेत्र के असुरा गांव निवासी मोहम्मद इदरीश अपने रिश्तेदार मेराज बानो के साथ किसी काम से गौरीगंज शहर आया हुआ था।
दोनों वापस लौट रहे थे कि तभी लोदी बाबा नाले के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद इदरीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मेराज बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।