फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रालर से अनियंत्रित ट्रक टकराया, हादसे में एक की मौत

Sun, 21 May 2023 04:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर हुए एक हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर में टक्कर के बाद बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की आधी रात गिट्टी लदे ट्रालर से अनियंत्रित ट्रक टकरा गया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अयोध्या बाईपास पर लोहरामऊ ओवरब्रिज के निकट कैलाश नगर में ट्रक व ट्रालर में जोरदार टक्कर में मौके पर ही एक चालक की मौत हो गई जबकि खलासी सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार की आधी रात को हुए इस हादसे के बाद दो घंटों तक अयोध्या मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना के बाद नगर व देहात थाने की पुलिस ने पहुंचकर वाहन को हटवाकर आवागमन बहाल कराया है।

विज्ञापन


शनिवार की रात करीब एक बजे नगर कोतवाली के अयोध्या बाईपास हाईवे के लोहरामऊ  रेलवे ओवरब्रिज के निकट कैलाश नगर में अयोध्या की ओर गिट्टी लादकर जा रहे ट्रालर से सामने से आ रहा अनियंत्रित ट्रक टकरा गया । हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी व ट्रालर चालक को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह से तहस नहस हो गया।

ये भी पढ़ें - यहां हैं खास इंतजाम: बैंकों की 905 शाखाओं में बदलें 2000 रुपये के नोट, बुजुर्गों, महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोटबंदी के बाद छोटे नोट घटे, बढ़ गए सिक्के; सौ के नोट की छपाई में भारी कमी, पचासा बढ़ा


मृतक ट्रक चालक की पहचान असकुर रहमान (54) पुत्र अरशद निवासी सिरोही थाना कोखराज जनपद कौशांबी के रूप मे हुई है। वह ट्रक से माल को अयोध्या मंडी में उतारकर मंडी से फिर आन्ध्र प्रदेश के लिए जा रहा था। दोनो वाहनों मे टक्कर के बाद हाइवे पर आवागमन बंद हो गया तथा दोनो तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से दोनो वाहनों को हटवाया तथा मृत चालक को वाहन से बाहर निकाला। जिसके बाद आवागमन बहाल हो सका है। घटनास्थल पर नगर कोतवाली व देहात कोतवाली की पुलिस रात भर डटी रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें