फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: छात्रों के बीच मारपीट में एक की मौत, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

Sun, 27 Nov 2022 09:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के विभव खंड में छात्रों के बीच हुई मारपीट में 12वीं के छात्र अंश तिवारी की मौत हो गई। चोट का निशान न मिलने से मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अंश तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभव खंड में रॉयल एकेडमी के पास शनिवार दोपहर छात्रों के बीच मारपीट हुई। घटना में 12वीं के छात्र अंश तिवारी (18) की मौत हो गई। आरोपी छात्र उसे मौके पर पड़े बालू में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने देर रात मारपीट में शामिल तीन छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं, ऐसे में मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। साथ ही बताया चिनहट सेमरा निवासी शंकराचार्य तिवारी बाराबंकी आरटीओ कार्यालय के प्रवर्तन दस्ते में सिपाही हैं। उनका छोटा बेटा अंश विभव खंड स्थित एलपीएस स्कूल में 12वीं का छात्र था। वह सुबह घर से निकला लेकिन स्कूल नहीं पहुंचा। पुलिस ने जांच में पाया कि शनिवार दोपहर रॉयल एकेडमी के पास कुछ छात्रों के बीच मारपीट हुई थी।

इसकी सूचना पर पहुंचा संजय अपने दोस्त अंश को इलाज के लिए लोहिया संस्थान लेकर गया। उसी ने अंश के पिता को सूचना दी। अंश की मां ममता के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे पति के फोन पर वह लोहिया संस्थान पहुंचीं। उसके बाद शंकराचार्य भी बाराबंकी से अस्पताल पहुंच गए। पिता के मुताबिक जब वे अस्पताल पहुंचे तो अंश की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बेटे का कुछ दिन पूर्व कुछ दोस्तों से विवाद हुआ था। पिता ने एक स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्रों पर शक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें