लखनऊ। महानगर स्थित बीआरडी महानगर संयुक्त चिकित्सालय और अलीगंज सीएचसी में एक दिन की गैस बची है। मेस के कर्मचारियों का कहना है कि जल्द आपूर्ति नहीं हुई तो खाना बनना बंद हो जाएगा। बीआरडी महानगर चिकित्सालय में रोजाना 20-25 मरीजों का खाना बनता है। अस्पताल में एक हफ्ते से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई है। मेस में तीन सिलिंडर हैं, जिनमें से दो खाली हैं। आखिरी सिलिंडर में भी एक दिन की गैस बची है। मेस के कर्मचारी ने बताया कि गैस एजेंसी वाले फोन नहीं उठा रहे है। अलीगंज सीएचसी में भी यही हाल है।