गौरीगंज। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार देर शाम तक 1,368 लोगों की सैपलिंग के साथ शुक्रवार सुबह अमेठी रेलवे स्टेशन पर यशवंतपुर एक्सप्रेस से पहुंचे 40 प्रवासियों की जांच की।
गुरुवार को हुई जांच में जामो ब्लॉक के बसंतपुर गांव निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि कोई प्रवासी संक्रमित नहीं मिला।