फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद यूपी में 150 के पार कोराना मरीज, 101 डिस्चार्ज 

Wed, 10 Mar 2021 02:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस अपडेट - फोटो : self
विज्ञापन
यूपी में मंगलवार को 151 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 101 को डिस्चार्ज किया गया हैं। इससे पहले पिछले माह की शुरुआत में 150 से अधिक मरीज मिले थे। मंगलवार को दो मरीजों की कोरोना से मौत भी हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 604527 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 594109 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 1678 एक्टिव मरीज प्रदेश में हैं। अब तक कुल 8740 संक्रमित अपनी जान गवां जा चुके हैं। सबसे अधिक नए मरीज लखनऊ, गाजियाबाद में 17-17, नोएडा में 16, बरेली, प्रयागराज में 11-11, रायबरेली में 08, बाराबंकी, वाराणसी में 06-06, कानपुर नगर में 05, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हापुड़ में 04-04 मरीज मिले हैं। इसी के साथ संक्रमण बढ़कर 40 जिलों तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें