फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामला : राम विलास वेदांती ने कहा- सबूतों के आधार पर रामलला के पक्ष में ही आएगा फैसला

Sun, 20 Oct 2019 12:27 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री वशिष्ठ भवन में 11 अक्तूबर से श्रीराम जन्मभूमि न्यास के सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती की अध्यक्षता व डॉ. राघवेश दास वेदांती के सानिध्य में संचालित श्रीरामलला विजय यज्ञ का समापन शनिवार को विविध अनुष्ठानों के मध्य हुआ। ज्योतिषाचार्य राकेश पांडेय के आचार्यत्व में अनुष्ठान की पूर्णाहुति हुई। 
विज्ञापन


डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा कि अयोध्या मामले में अब निर्णय आने वाला है। निर्णय रामलला के पक्ष में आए इस कामना से ये अनुष्ठान किया गया था। वेदांती ने कहा कि सबूतों व तथ्योें के आधार पर निर्णय रामलला के पक्ष में ही आएगा ये हम सभी संतों को पूर्ण विश्वास है। 

उनके शिष्य डॉ. राघवेश दास वेदांती ने बताया कि अनुष्ठान राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए समर्पित था। हमें अब शीघ्र निर्णय का इंतजार है। इस अवसर पर सत्येंद्र दास वेदांती, महंत बृजमोहन दास, स्वामी विजयानंद, पुजारी राजकुमार दास, बाबा विश्व विजय दास, वैदिक आचार्य अंजनी, प्रशांत शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें