फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 दिन से अब्बास अंसारी की तलाश में एक और केस दर्ज

विज्ञापन
विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के बाद भी हाजिर न होने पर सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी पर महानगर थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अब अब्बास की संपत्ति कुर्क करने के लिए कार्रवाई शुरू करेगी। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस 106 दिन से तलाश रही है।
महानगर थाने में तैनात दरोगा पुष्पराज सिंह की तहरीर पर विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 174-ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
तहरीर के मुताबिक, आदेश के बावजूद अब्बास ने अब तक कोर्ट में सरेंडर नहीं किया है। इसके बाद अब्बास के खिलाफ महानगर में यह दूसरा केस दर्ज किया गया।
अब पुलिस कुर्की के लिए शनिवार को कोर्ट में अर्जी लगाएगी। मालूम हो कि बुधवार को ही विधायक की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ पुलिस की कई टीमों ने एक साथ मेट्रो सिटी, दारुलशफा और अन्य कई जिलों में दबिश दी थी, लेकिन कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी थी।
विज्ञापन

जानिए क्या था मामला
मेट्रो सिटी निवासी विधायक अब्बास अंसारी ने 2012 में डीबीबीएल गन का लाइसेंस लिया था। बाद में अब्बास ने अपना शस्त्र लाइसेंस दिल्ली के पते पर स्थानांतरित करवा लिया था। इसके बाद अब्बास ने खुद को निशानेबाज दिखाकर दिल्ली वाले शस्त्र लाइसेंस पर कई शस्त्र खरीद लिए। डीसीपी उत्तरी के मुताबिक, अब्बास अंसारी के खिलाफ महानगर में 2019 में तत्कालीन इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने दर्ज किया था। मामले की जांच मौजूदा समय में एसटीएफ कर रही है। कोर्ट ने वारंट जारी किया था। इसलिए गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें