फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गुरु पूर्णिमा पर 501 दीपों से की रोशनी से जगमगाया गोमती तट

Fri, 11 Jul 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर 501 दीपों से की रोशनी से जगमगाया गोमती तट
विज्ञापन
लखनऊ। सनातन महासभा की 140वीं गोमती महाआरती व सनातन समागम का आयोजन बृहस्पतिवार को झूलेलाल वाटिका में किया गया। इस दौरान नदी का तट 501 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। नीब करौली बाबा और प्रेमानंद की पूजा की गई। इसके बाद सांस्कृतिक विभाग के राकेश लक्खा ने सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया। नशा व अपराध मुक्त भारत अभियान के तहत आईपीएस अखिलेश निगम व मॉडल पल्लवी सिंह को ब्रांड एम्बेसडर का खिताब दिया गया। साथ ही, भंडारा भी लगाया गया। इससे पहले शाम चार बजे से निशुल्क दिव्यांग उपकरण रजिस्ट्रेशन, विधिक परामर्श शिविर एवं स्वैच्छिक दहेजमुक्त विवाह रजिस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। मौके पर सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण, बालियान, रामगोपाल अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष रवि कचरू, प्रवक्ता विकास मिश्र, विकास मिश्र, दीपक अरोड़ा, डॉ. विजय मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें