फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज व कल शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Tue, 24 Oct 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर 24 और 25 अक्तूबर को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दोनों दिन बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों के साथ आवश्यक सेवा वाले वाहनों को वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमाओं का भू-विसर्जन रायबरेली-कानपुर रोड पर सई नदी के किनारे राजघाट में कराने के लिए तैयारियां की गई हैं। इसके चलते शहर में दो दिन भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कियागया है। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों को त्रिपुला, रतापुर, सिविल लाइन, बरगद चौराहा व सई नदी ओवरब्रिज की ओर से शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सुल्तानपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन बरवारी के पास रोके जाएंगे। मोहनगंज, जगदीशपुर व अमेठी की ओर से आने वाले वाहनों को पावरग्रिड अमावां के पास रोका जाएगा। सीओ ने बताया कि महराजगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को त्रिपुला से पहले महराजगंज रोड पर रोक दिया जाएगा। लालगंज की ओर से राजघाट आने वाले भारी वाहनों को ढकिया चौराहा से गुरुबख्शगंज की ओर मोड़ दिया जाएगा। रोडवेज बसों व आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को को परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तित कराकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें