फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: राजभर ने फिर अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- चुनाव आयोग को दोष न दें, अपनी कमियां बताएं

Sat, 20 Aug 2022 10:56 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग के कारण ही 125 सीटें जीतने में कामयाब रहे हैं। वो अपनी कमियां बताएं।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा से दोस्ती टूटने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर ले रहे हैं। इसी कड़ी में राजभर ने कहा कि सपा की हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने के बजाय अखिलेश को अपनी कमियों को उजागर करना चाहिए। सपा अध्यक्ष को तो चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करना चाहिए कि आयोग की वजह से ही सपा 125 सीटें जीत पाई, नहीं तो उनकी स्थिति और खराब हो जाती। राजभर ने यह हमला अखिलेश के उस बयान पर बोला, जिसमें सपा अध्यक्ष ने हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष को ऐसे अनर्गल आरोप लगाने के बजाय चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक की अपनी कमियों को उजागर करनी चाहिए। ओमप्रकाश ने कहा है कि अखिलेश यादव को पता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की क्या स्थिति होने वाली है। यही वजह है कि वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से आगाह कर रहे हैं। बता रहे हैं कि पार्टी की हार का कारण चुनाव आयोग है ताकि 2024 में मिलने वाली हार का ठीकरा वह चुनाव आयोग पर फोड़ सकें।

राजभर ने सपा से गठबंधन टूटने के लिए भी अखिलेश को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष गठबंधन टूटने का ठीकरा सुभासपा पर फोड़ रहे हैं, तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि बसपा और कांग्रेस से सपा का गठबंधन कैसे टूटा। अखिलेश यादव 79 ओबीसी जातियों की सरकारी नौकरियों में स्थिति के आंकलन की प्रदेश सरकार के फैसले में अड़ंगेबाजी कर रहे हैं, वह कह रहे हैं कि पहले जातीय जनगणना कराई जाए। सरकार में रहते हुए अखिलेश ने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई।
विज्ञापन


राजभर ने जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव से मिलने जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सपा के बड़े मुस्लिम चेहरा आजम खां जेल में बंद थे तब तो अखिलेश उनसे मिलने नहीं गए। इससे स्पष्ट है कि मुस्लिमों का उन्हें सिर्फ वोट चाहिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें