फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमेक्स रेजिडेंसी इलाका लखनऊ का नया हॉटस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुलतानपुर रोड पर ओमेक्स रेजिडेंसी के इलाके को राजधानी का नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। जबकि कैसरबाग सब्जी मंडी में 21 दिन तक कोई भी केस न आने पर हॉटस्पॉट इलाके से बाहर कर दिया गया है। अभी भी शहर में 13 हॉटस्पॉट बने हुए हैं। सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि सुलतानपुर रोड शहीद पथ के पास ओमेक्स रेजिडेंसी इलाके को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। यहां पर दो दिन में तीन कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कैसरबाग सब्जी मंडी को हॉटस्पॉट की सूची से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि यहां 21 दिन से कोई भी नया मरीज सामने नहीं आया है। मालूम हो कि सदर के बाद कैसरबाग सब्जी मंडी शहर का दूसरा बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ था। यहां पर 35 लोग पॉजिटिव मिले थे। हालांकि अभी यहां सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें