ओमेगा इंफ्राबिल्ड ने सोमवार को दो प्रोजेक्ट्स बिजनेस पार्क और अर्बन ग्रीन्स को लॉन्च किया है।
रायबरेली रोड पर स्थित अर्बन ग्रीन्स प्रोजेक्ट शहीद पथ से होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से जुड़ता है।
इसके जरिये ग्राहकों को लाइफस्टाइल और बेहतर पर्यावरण देने का वादा है। वहीं, शहीद पथ पर सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित बिजनेस पार्क में भी लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी।
प्रेसिडेंट एवं सीओओ संजय कुमार बलियासे ने कहा कि हमारे द्वारा दी जाने वाली गुणवत्ता और कास्ट खरीदारों की आकांक्षाओं के अनुकूल है।