राजाजीपुरम की बैठक में मौजूद स्थानीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
लखनऊ। राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को एक होटल में बैठक की। इसमें पुराना टेंपो स्टैंड उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव 9 जनवरी को करने की बात कही। लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा ने बताया कि दो जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, तीन को नामांकन फाॅर्म मिलेंगे, चार को नामांकन जमा, पांच को वापसी की जा सकेगी। छह को प्रत्याशी सूची का प्रकाशन, नौ को चुनाव होगा। पर्यवेक्षक सचिन रस्तोगी, दीपक गुप्ता, विशाल कोहली, सौरभ शर्मा, संदीप कुमार, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।