सेवानिवृत्त सचिवालयकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया
लखनऊ। विकासनगर इलाके में सेवानिवृत्त सचिवालय कर्मचारी शमशुल सिद्दीकी (70) ने 24 फरवरी को खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार ली। बलरामपुर अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि बुजुर्ग ने बीमारी और अवसाद के चलते आत्महत्या की है। इंस्पेक्टर विकासनगर अजय सिंह, सेक्टर-9 इलाके में शमशुल ने 24 फरवरी को घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली थी। परिवार में पत्नी और दो बेटें हैं। रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (संवाद)