फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Thu, 23 Mar 2023 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉरी कॉडियोलॉजी के सामने मंगलवार सुबह डीसीएम की टक्कर से स्कूटी सवार रमेश सिंह (60) की मौत हो गई। वृद्ध की पत्नी नीलम गुप्ता ने वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूलरूप से इटावा निवासी रमेश सिंह (60) परिवार संग मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में रहते थे। वह नाका स्थित ठाकुर ट्रांसपोर्ट में काम करते थे। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब चार बजे रमेश सिंह ड्यूटी के लिए स्कूटी से निकले थे।
लॉरी के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश सिंह को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां कुछ देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें