फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक की मौत, दोस्त जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक चौराहे पर मंगलवार रात को कार सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में पीछे बैठे सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक यजवेंद्र यादव (62) की सिर में चोट आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि उनके साथी डॉ. केके चौरसिया हेलमेट लगाए होने से मामूली रूप से चोटिल हुए। टीएसआई ने दौड़ाकर कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार चालक फौजी है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राम सिंह के मुताबिक, वास्तुखंड निवासी सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक यजवेंद्र यादव अपने दोस्त डॉ. केके चौरसिया के साथ बाइक से मंगलवार रात आठ बजे घर जा रहे थे।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक चौराहे पर दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में यजवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और कार चालक भागने लगा।
यह देख चौराहे पर तैनात टीएसआई देश दीपक ने हमराही की मदद से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद यजवेंद्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी संध्या व तीन बच्चे हैं।
सीमा विवाद में उलझी दो थानों की पुलिस
हादसे के बाद टीएसआई की तरफ से गाजीपुर पुलिस को सूचना दी गई तो विभूतिखंड का मामला बताकर टाल दिया गया। विभूतिखंड पुलिस ने गाजीपुर का मामला बताकर टरका दिया। यजवेंद्र की मौत के बाद विभूतिखंड पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें