फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत

Thu, 03 Aug 2023 05:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह तालाब में डूबकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। नया पुरवा निवासी राम प्रसाद गुप्ता (60) के घर के पीछे तालाब है। सुबह करीब 7:00 बजे राम प्रसाद पेशाब करने के लिए घर के पीछे तालाब की तरफ गया था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया और पानी भरा होने के कारण वह डूब गया। कुछ देर तक राम प्रसाद घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई। इस दौरान वह तालाब में मृत अवस्था में पाया गया। बेटे राजेश गुप्ता ने बताया कि पिता बीमार चल रहे थे। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में रोना पिटना मच गया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तालाब में डूबकर बुजुर्ग की जान गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें