फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुजुर्ग को पीटकर मार डाला

Sun, 06 Aug 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मिट्टी खोदने से मना करने पर वारदात, चार पर केस
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के पूरेअजमेर मजरे शोभवापुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के बेटे ने चार लोगों के विरुद्ध पिता को पीटकर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अजमेर मजरे शोभवापुर निवासी करुणा शंकर यादव ने बताया कि जगतपुर भिचकौरा गांव निवासी शेष दीक्षित, दिनेश दीक्षित, अभय कुमार व उदवामऊ गांव निवासी अरविंद सिंह उसकी जमीन पर जेसीबी चला रहे थे। पिता दयाराम यादव (65) ने मिट्टी खोदने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने दौड़ाकर गिरा दिया जिससे वह अचेत हो गए। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें