लखनऊ। बाराबंकी के अशोकपुर चाचू सराय की किस्मतुउल (65) की सोमवार सुबह ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। दामाद गुड्डू ने बताया कि वह सामान लेने जा रही थी, तभी वजीरगंज के मूंगफली मंडी में छत्ते वाले पुल के पास ऑटो की टक्कर से घायल हो गईं। लोग उन्हें बलरामपुर अस्पताल पहुंचा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। किस्मतुउल के परिवार में दो बेटे सलमान और फारूक हैं। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।