फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Sat, 17 Jun 2023 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट इलाके में शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से अहमद बख्श (85) की मौत हो गई। गौतमपल्ली स्थित बंदरियाबाग निवासी अहमद बख्श कपड़ों में प्रेस करने का काम करते थे।
विज्ञापन

मृतक के बेटे नसीम ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर से चाय पीने की बात कहकर निकले थे। कैंट के सदर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी थी।
इसके अलावा बृहस्पतिवार देर रात कैसरबाग स्थित निक्सन मार्केट के पास हुए सड़क हादसे में मारे गए युवक की पहचान गुडंबा के आदिल नगर कुर्सी रोड का रहने वाला संतोष विश्वकर्मा (38) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे में घायल मृतक की पत्नी नीतू और बेटा प्रियांशु का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार देर रात वह मुंडन समारोह से लौट रहा था।
कैसरबाग पुराने आरटीओ ऑफिस के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। संतोष प्राइवेट नौकरी करता था। नीतू को शुक्रवार दोपहर जब परिजनों ने पति की मौत की खबर दी तो वह बेहोश हो गई। चार दिन पहले ही संतोष का जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें