लखनऊ। उप्र चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को सीएमओ डॉ. एनबी सिंह से मुलाकात की। साथ ही समस्याओं से अवगत कराया। इस पर सीएमओ ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा, यूपी लैब टेक्नीशियन के महामंत्री कमल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष महेश कुमार, रजत यादव, प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।