फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में मेडिकल कोर सेरेमोनियल परेड में दिखा उत्साह, अफसरों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
परेड के दौरान सैन्य अफसरों को सम्मानित भी किया गया। - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। मेडिकल ऑफिसर बेसिक कोर्स के समापन पर मंगलवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एवं कॉलेज में सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। नौ सप्ताह के फाउंडेशन कोर्स के दौरान सेना चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों को गहन युद्ध चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण दिया गया ताकि उन्हें शांति और परिचालन क्षेत्रों में अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से पालन करने के लिए सशक्त बनाया जा सके। इसमें 113 युवा डॉक्टर और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के अधिकारियों (17 महिला अधिकारी, 13 वायु सेना अधिकारी, 5 नौ सेना अधिकारी और 10 दंत अधिकारी) ने सेरेमोनियल परेड में भाग लिया। इस मौके पर एएमसी सेंटर और कॉलेज लखनऊ के कमांडेंट और एएमसी रिकॉर्ड्स के प्रभारी लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी ने परेड की समीक्षा की। कैप्टन प्रभजोत सिंह को ऑल-राउंडर अधिकारी घोषित किया गया और कमांडेंट की रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कैप्टन नरेंद्र सिंह को फील्ड इवेंट्स में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी होने के लिए मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें