फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधन संगठन पीएफआई की सहयोगी संस्था सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का कार्यालय सील, कई दस्तावेज बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की सहयोगी संस्था सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालय को शुक्रवार को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम कैसरबाग के ओडियन सिनेमा हॉल के पास बने इस कार्यालय में एसटीएफ और एटीएस ने छापा मारा था। यहीं से एसटीएफ ने मोइद हासमी को गिरफ्तार किया गया था।
केंद्र सरकार ने दो दिन पहले पीएफआई के साथ ही उसकी सहयोगी संस्थाओं पर भी पांच साल का प्रतिबंध लगाया है।
बृहस्पतिवार को कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारी एसडीपीआई संस्था पर प्रतिबंध लगने को लेकर संशय में थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सहयोगी संस्था पर प्रतिबंध नहीं लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसटीएफ और एटीएस के अफसरों ने दफ्तर खुला रहने पर आपत्ति जताई। इसके बाद तीन एजेंसियों के अधिकारी एसडीपीआई के दफ्तर पहुंचे।
छानबीन के दौरान मिले अहम दस्तावेज जब्त कर कार्यालय को सील कर दिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि दफ्तर सील करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
एसटीएफ के मुताबिक, पीएफआई की मीटिंग जब कैसरबाग में लाटूश रोड स्थित जिस होटल में होती थी। वहां से आने के बाद कई सदस्य इस दफ्तर में ही रुकते थे। एसटीएफ ने आसपास के कई लोगों से यहां आने वालों के बारे में पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें