257 केंद्रों पर होगी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर-2025 की परीक्षाओं के लिए लविवि ने 257 प्रस्तावित केंद्रों की सूची शनिवार को जारी कर दी। प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि ये केंद्र लखनऊ सहित हरदोई, रायबरेली, लखीमपुर, सीतापुर में बनाए गए हैं। सूची वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड है। केंद्रों पर आपत्ति 18 नवंबर की शाम 5 बजे तक परीक्षा नियंत्रक के ई-मेल coelkouniv.ac.in या व्हाट्सअप नंबर 7991200506 पर भेज सकते हैं। इन केंद्रों के लिए 22 नोडल केंद्र भी बनाए गए हैं।