फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिंग रोड दुबग्गा लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
रिंग रोड दुबग्गा लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
लखनऊ। रिंग रोड दुबग्गा लखनऊ व्यापार मंडल का बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मनोज चौरसिया ने अध्यक्ष, सुमित गुप्ता ने महामंत्री पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि व पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमार श्रीवास्तव और लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी को शपथ दिलाई। अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अंकित पांडेय को चेयरमैन, शकील अहमद, धर्मेंद्र मौर्य, अहमद भाई, चंद्र किशोर शर्मा, वैभव जायसवाल, पंकज यादव और विनीत लोधी को उपाध्यक्ष, मनीष पाल, सुनील सिंह चौहान, अनिकेत चौरसिया एवं महेन्द्र सिंह यादव (मोनू) को मंत्री तो निर्मल जायसवाल कोषाध्यक्ष और आकाश चौरसिया को संगठन मंत्री पद की शपथ दिलाई। अवनीश विश्वकर्मा ने प्रचार मंत्री, वकील अहमद, शानू समेत अन्य पदाधिकारियों ने सदस्य पद की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें