फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चालकों-परिचालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Tue, 18 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को परिवहन निगम के रायबरेली डिपो की कार्यशाला में चालकों, परिचालकों व अन्य तकनीकी कार्मिकों की काउंसलिंग के साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने कहा कि चालकों का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करके बसों का संचालन करें, जिससे किसी भी प्रकार के हादसे से बचा जा सके। बस चलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, क्योंकि बस में सवार सभी यात्रियों की जिंदगानी बस चालक के हाथ में होती है। थोड़ी सी चूक हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

एआरएम ने कहा कि वाहन चलाते समय कोई भी चालक किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेगा। कभी भी गलत ढंग से किसी भी वाहन को ओवरटेक नहीं करेगा। अपने वाहन को हमेशा तकनीकी ढंग से सही रखेगा। इस मौके पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी स्वाति बाजपेई, कार्यालय सहायक प्रमोद भास्कर, सीनियर फोरमैन फिरोज अहमद, जूनियर फोरमैन शिवप्रसाद गिरी के अलावा डिपो के चालक परिचालक व तकनीकी कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें